शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में आयी हल्की गिरावट

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद हल्की गिरावट आयी है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 30,133.35 अंक की बंदी के मुकाबले आज 8 अंकों की बढ़त के साथ 30,141.39 पर खुला है। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 32.55 या 0.11% की हल्की कमजोरी के साथ 30,100.80 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.25 अंक या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 9,345.60 पर है।
बाजार में हल्की गिरावट आने के बावजूद छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में मजबूती बरकरार है। बीएसई मिडकैप में 0.27% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.16% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 0.32% की बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स में 1.86%, सिप्ला में 1.42%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.79%, इन्फोसिस में 0.77% और पावर ग्रिड में 0.66% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 2.01%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.96%, भारती एयरटेल में 0.73% और एशियन पेंट्स में भी 0.62% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 26 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 24 शेयरों में कमजोरी है और एक शेयर बिना गिरावट या मजबूती के चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख