शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) लगायेगा 161 कंपनियों के व्यापार करने पर प्रतिबंध

प्रमुख भारतीय स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) 05 मई से 161 कंपनियों के व्यापार करने पर प्रतिबंध लगायेगा।

बीएसई ने यह निर्णय इन कंपनियों द्वारा वार्षिक लिस्टिंग शुल्क का भुगतान न करने के कारण लिया है। इन 161 कंपनियों में 140 कंपनियाँ पहले से ही कुछ अन्य नियामकों का पालन न करने के कारण व्यापारिक प्रतिबंध का सामना कर रही हैं। बाकी 21 कंपनियों में से 8 फर्मों (डब्ल्यूएस इंडस्ट्रीज, आल्प्स इंडस्ट्रीज, बिलपावर, मधुकॉन प्रोजेक्ट्स, री एग्रो, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, पैराबॉलिक ड्रग्स और हनुंग टॉयज) को ''टी ग्रुप'' और 13 फर्मों (राठी स्टील, मैग्नम, हिमालिया इंटरनेशनल, अल्केमिस्ट कॉर्पोरेशन, रायमेड लैब्स, ट्राइकॉम फ्रूट, इन्फ्रोनिक्स सिस्टम्स और इंडोवेशन टेक्नोलॉजीज) को ''एक्सटी ग्रुप'' में हस्तातंरित किया जायेगा। (शेयर मंथन, 01 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख