शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 9,300 के ऊपर बरकरार

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार अस्थिर व्यापार के बीच अंत में सपाट बंद हुआ।

मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स ने 10 बजे तक 150 अंकों की बढ़त बना ली थी, मगर इसके बाद बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गयी और बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर पहुँच गये। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2.78 अंक की मामूली बढ़त के साथ 29,921.18 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 30,069.24 और निचला स्तर 29,804.12 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9.75 अंक या 0.10% की हल्की मजबूती के साथ 9,313.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 9,352.55 रहा, जबकि यह 9,269.90 के निचले स्तर तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 5.40% की मजबूती के साथ 11.4475 पर बंद हुआ। इसके अलावा बीएसई में 1,355 शेयर मजबूती और 1,518 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 177 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
दूसरी ओर बाजार में सपाट कारोबार के बीच छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.38% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.31% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.56% और निफ्टी स्मॉल 100 0.12% की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 3.14%, एचडीएफसी में भी 2.99%, मारुति में 2.76%, गेल में 1.46%, बजाज ऑटो में 1.28% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.22% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 2.49%, भारती एयरटेल में 2.00%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.71%, सन फार्मा में 1.59%, एनटीपीसी में 1.40% और टाटा मोटर्स में 1.34% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 27 शेयर लाल निशान पर रहे। वहीं बीएसई के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए और 1 शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख