शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी शेयर बाजार, नैस्डैक 22 अंक नीचे

बुधवार को फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व ने अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं निवेशकों ने आमदनी रिपोर्टों के भारी दौर को सहजता से लिया। कल अमेरिकी बाजार में 730 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में रोजाना औसतन 660 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 8.01 अंक (0.04%) की हल्की बढ़त के साथ 20,957.90 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 22.82 अंक या 0.37% की कमजोरी के साथ 6,072.55 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 3.04 अंक (0.13%) की मामूली कमजोरी आयी और यह 2,388.13 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.33% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.79 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मिला-जुला हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख