शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में टूटा भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

हालाँकि बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 30,126.21 अंक की बंदी के मुकाबले आज 16 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 30,142.14 पर खुल कर शुरुआत में ही 30,176.55 तक चढ़ा, मगर जमा नहीं रह सका। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 116.28 या 0.39% की हल्की कमजोरी के साथ 30,009.93 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 32.00 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 9,327.90 पर है।
बाजार में कमजोरी के कारण छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.09% की गिरावट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.05% की मामूली बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.11% और निफ्टी स्मॉल 100 0.08% की कमजोरी हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एशियन पेंट्स में 2.09%, कोल इंडिया में 1.14%, अदाणी पोर्ट्स में 0.93%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.87% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.34% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में गेल में 1.76%, ओएनजीसी में 1.62%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.22% और इन्फोसिस में भी 1.20% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 15 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 34 शेयरों में कमजोरी है और 2 शेयर बिना गिरावट या मजबूती के चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख