शेयर मंथन में खोजें

फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार

फ्रांस में रविवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को ऐप्पल ने अपने उच्चतम स्तर को छुआ और नैस्डैक तथा एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। वहीं अमेरिका में लैबर डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गयी अप्रैल जॉब रिपोर्ट बेहतर रही। फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर से पहले एक्जिट पोल में दक्षिणपंथी मरीन ले पेन सेंट्रिस्ट इमानुएल मैक्रॉन से पिछड़ती दिख रही है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 55.47 अंक (0.26%) की बढ़त के साथ 21,006.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 25.42 अंक (0.42%) की बढ़त दिखी और यह 6,100.76 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 9.77 अंक (0.41%) की मजबूती आयी और यह 2,399.29 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.51% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 06 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख