शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स और निफ्टी नयी बुलंदियों पर पहुँचे

एशियाई बाजारों से प्राप्त कमजोर संकेतों के बावजूद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है।

आज सेंसेक्स सोमवार के 30,322.12 के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 30,391.48 पर खुला है। वहीं निफ्टी 9,445.40 के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 9,461.00 पर खुला है। करीब 9.50 बजे सेंसेक्स 137.97 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 30,460.09 और निफ्टी 36.30 अंक या 0.38% की मजबूती के साथ 9,481.70 पर है। सेंसेक्स के 1,155 शेयरों में बढ़त और 732 शेयरों में गिरावट है, जबकि 79 शेयर सपाट हैं।
इसके साथ ही छोटे-मँझोले शेयर सूचकांकों में भी हरे निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.17% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.38% की बढ़त चल रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल 100 दोनों में 0.15% की बढ़त आयी है। इसके अलावा निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 30 शेयरों में मजबूती है, जबकि 21 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 16 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख