शेयर मंथन में खोजें

सपाट शुरुआत के बाद बाजार में आयी हल्की बढ़त

मंगलवार को सपाट शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार में हल्की वृद्धि हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 31,095.70 के बंद स्तर मुकाबले 31,091.10 पर खुला। करीब सवा 10 बजे तक यह 63.78 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 31,159.48 पर पहुँच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 9,615.55 पर खुल कर 14.65 अंक या 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 9,631.05 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी हरे निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.44% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.64% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.38% और निफ्टी स्मॉल 100 0.63% नीचे हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 20 शेयर हरे और 9 शेयर लाल निशान में हैं, जबकि 1 शेयर सपाट स्थिति में है। मजबूत शेयरों में से सन फार्मा 1.79%, ल्युपिन 1.34%, एचडीएफसी 0.89% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.74% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 0.65%, टीसीएस 0.62%, इन्फोसिस 0.48% और कोल इंडिया 0.46% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 30 शेयरों में बढ़त है, जबकि 20 शेयर लाल निशान पर हैं और 1 शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 13 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख