शेयर मंथन में खोजें

तकनीकी शेयरों ने की वापसी, अमेरिकी बाजार चढ़ा

मंगलवार को तकनीकी शेयरों की अच्छी वापसी से अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

इससे पहले तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण ही सोमवार को बाजार में गिरावट आयी थी। कल एसऐंडपी 500, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल और रसेल 2000 नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचे, जबकि निवेशक फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दरों में वृद्धि को लेकर तैयार दिखे। 2017 में अब तक तकनीकी शेयरों के सहारे ही एसऐंडपी 500 करीब 9% मजबूत हुआ है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 92.8 अंक (0.44%) की बढ़त के साथ 21,328.47 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 44.9 अंक (0.73%) की बढ़त दिखी और यह 6,220.37 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 10.96 अंक (0.45%) की मजबूती आयी और यह 2,440.35 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.82% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार के प्रमुख सूचकांक भी हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन 14 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख