शेयर मंथन में खोजें

तकनीकी शेयरों में कमजोरी से फिर गिरा अमेरिकी बाजार

हाल ही में तकनीकी शेयरों में हुई बिकवाली से गुरुवार को इनमें और गिरावट आयी, जिसका नकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर पड़ा।

एसऐंडपी तकनीकी सेक्टर में 0.5% की कमजोरी दर्ज की गयी, जिसमें ऐप्पल 0.8% और एल्फाबेट 1% नीचे बंद हुए। उपभोक्ता विवेकाधीन सेक्टर में भी कल 0.5% की कमजोरी आयी, जबकि तकनीकी और इसी सेक्टर के सहारे इस साल एसऐंडपी 500 करीब 8.5% मजबूत हुआ है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.66 अंक (0.07%) की गिरावट के साथ 21,359.90 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.39 अंक या 0.47% की कमजोरी के साथ 6,165.50 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 5.46 अंक (0.22%) की मामूली गिरावट आयी और यह 2,432.46 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.61% की कमजोरी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ हुआ। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख