शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में सप्ताह की तेज शुरुआत, हैंग-सेंग 218 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दिख रही है।

एशियाई बाजारों में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रेक्सिट वार्ता से पहले और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की पार्टी द्वारा सप्ताहांत में संसदीय चुनावों में बहुमत हासिल करने से तेजी आयी है। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.22 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 118.93 अंक या 0.60% की मजबूती के साथ 20,062.19 पर है, जबकि हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang-Seng) 218.04 अंक या 0.85% की मजबूती के साथ 25,844.53 पर चल रहा है। ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) में 0.67% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स (Strait Times) 0.33% की तेजी दिखा रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.32% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) 0.49% की ऊपर हैं। (शेयर मंथन, 19 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख