शेयर मंथन में खोजें

फेडरल बैंक (Federal Bank) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने फेडरल बैंक (Federal Bank) के लिए 117-119 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 132-135 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 108 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 16 जून को फेडरल बैंक का शेयर 120.90 रुपये पर बंद हुआ। 24 जून 2016 को यह शेयर 52 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 05 मई 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 120 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 84.40 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि जैसा कि चार्ट पर देखा जा सकता है यह 85 से 120 के स्तर तक तेजी से चढ़ने के बाद 5 सप्ताह तक 110-120 के स्तर पर ठहराव (कंसोलिडेशन) में रहा। इसने साप्ताहिक चार्ट पर एक बुल फ्लैग पैटर्न का गठन किया जो कि तेजी को दर्शाता है। पिछले हफ्ते, इसने 3.5% से अधिक की वृद्धि हासिल करने के साथ ही वॉल्यूम वृद्धि के सहारे पैटर्न ब्रेकआउट दिया जो इसमें आने वाले दिनों में तेजी बरकरार रहने का संकेत है। (शेयर मंथन, 17 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख