शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक लगातार आठवें सत्र में चढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला रहा, जिसमें नैस्डैक लगातार आठवें कारोबारी सत्र में चढ़ने के साथ ही रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

नेटफ्लिक्स में तेजी के कारण नैस्डैक में मजबूती दर्ज की गयी, जबकि गोल्डमैन में गिरावट के कारण डॉव जोंस लाल निशान में बंद हुआ। पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 648 करोड़ शेयरों के मुकाबले मंगलवार को मात्र 570 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 54.99 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 21,574.73 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.88 अंक या 0.47% की मजबूती के साथ 6,344.31 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) हरे निशान में सपाट 2,460.61 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.82% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख