शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी ने रचा इतिहास, पहली बार खुला 10,000 के ऊपर

मंगलवार को बाजार में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है, जिसमें निफ्टी पहली बार 10,000 के ऊपर खुला है।

दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपये 0.1% की कमजोरी के साथ 64.40 के स्तर पर खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 32,245.87 के बंद स्तर के मुकाबले 32,350.71 पर खुला है। करीब 9.45 बजे यह 46.96 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 32,292.83 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 10,010.55 पर खुल कर 10.75 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 9,977.15 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.05% की बढ़त और बीएसई स्मॉल कैप में 0.11% की गिरावट दिखा रहा है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.16% और निफ्टी स्मॉल 100 0.08% नीचे हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 12 शेयर हरे और 19 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प 1.33%, भारती एयरटेल 0.86%, एनटीपीसी 0.76% और एचडीएफसी बैंक 0.66% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में ल्युपिन 0.80%, ओएनजीसी में 0.61%, विप्रो में 0.60% और ऐक्सिस बैंक 0.52% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 21 शेयरों में बढ़त है, जबकि 30 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख