शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी नहीं टिक सका 10,000 के ऊपर

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने बावजूद अंत में भारतीय बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स ने सोमवार के 32,245.87 के बंद स्तर की तुलना में 32,350.71 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 17.60 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 32,228.27 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,374.30 और निचला स्तर 32,196.86 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.85 अंक या 0.02% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 9,964.55 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 10,011.30 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 9,949.10 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.53% की गिरावट के साथ 10.9125 पर बंद हुआ। बीएसई में 1,209 शेयर मजबूती और 1,466 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 167 शेयर सपाट बंद हुए। वहीं निफ्टी में 743 शेयर हरे और 904 शेयर लाल निशान में रहे तथा 314 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.57% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.12% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 0.11% बढ़त के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.94%, भारती एयरटेल में 1.76%, टीसीएस में 1.50%, टाटा स्टील में 1.03%, अदाणी पोर्ट्स में 0.68% और बजाज ऑटो में भी 0.64% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 1.96%, टाटा मोटर्स में 1.61%, कोल इंडिया में 1.07%, सन फार्मा में 0.81% और सिप्ला में 0.80% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 24 शेयर तेजी और 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 13 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख