शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 205 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज बैंक, तेल, इन्फ्रा और टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूती के कारण बाजार लगातार ऊपर चढ़ा। सेंसेक्स ने शुक्रवार के 32,309.88 के बंद स्तर की तुलना में 32,412.20 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 205.06 अंक या 0.63% की मजबूती के साथ 32,514.94 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,546.50 और निचला स्तर 32,324.45 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 62.60 अंक या 0.63% की मजबूती के साथ 10,077.10 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 10,085.10 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 10,016.95 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 6.84% की जोरदार मजबूती के साथ 11.9000 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 1,261 शेयर मजबूती और 1,418 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 197 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। वहीं निफ्टी में 786 शेयर हरे और 892 शेयर लाल निशान में रहे तथा 291 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में हल्की मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.39% और बीएसई स्मॉल में 0.14% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.25% की मजबूती और निफ्टी स्मॉल 100 0.03% की बेहद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 4.46%, पावर ग्रिड में 4.23%, टाटा स्टील में 2.89%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.85%, ओएनजीसी में 2.82% और आईसीआईसीआई बैंक में 2.01% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो सन फार्मा में 3.47%, डॉ रेड्डीज में 3.11%, ल्युपिन में 2.90%, आईटीसी में 2.09% और सिप्ला में 1.18% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 32 शेयर तेजी और 19 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 20 शेयर हरे और 11 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख