शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा डॉव जोंस, नैस्डैक और एसऐंडपी गिरे

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में डॉव जोंस नये शिखर पर पहुँचा, जबकि तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण नैस्डैक और एसऐंडपी 500 लाल निशान में बंद हुए।

डॉव जोंस को विमानन कंपनी बोइंग में तेजी (1.04%) से काफी सहारा मिला। प्रमुख तकनीकी कंपनियों में फेसबुक 1.82% और गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट में 1.42% की गिरावट आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 60.81 अंक या 0.28% की मजबूती के साथ 21,891.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26.56 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 6,348.12 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में 1.8 अंक की हल्की कमजोरी के साथ 2,470.30 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.92% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख