शेयर मंथन में खोजें

क्या बीएफ यूटिलिटीज शेयरों में अभी नई एंट्री से बचना चाहिए?

मनीष कुमार जानना चाहते हैं कि उन्हें बीएफ यूटिलिटीज (BF Utilities) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि किसी भी स्टॉक पर राय देने से पहले इन बातों का स्पष्ट होना जरूरी है। फिर भी, मौजूदा चार्ट और मार्केट कंडीशन के आधार पर एक व्यापक समझ बनाई जा सकती है।फिलहाल इस स्टॉक में कोई बहुत साफ और मजबूत ट्रेंड देखने को नहीं मिल रहा है। तकनीकी रूप से यह एक कंसोलिडेशन फेज में है, जहां 270–295 के बीच एक मजबूत बेस बनता दिखा था। हालांकि बाद में इसमें ब्रेकआउट आया, लेकिन वह टिक नहीं पाया और स्टॉक फिर से नीचे आ गया। ऐसे में ब्रेकआउट की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है और यह संकेत मिलता है कि अभी इसमें स्पष्ट दिशा का अभाव है।

मौजूदा स्तरों पर 360 से 380 का जोन एक महत्वपूर्ण डिमांड एरिया के रूप में उभर रहा है। हाल ही में स्टॉक ने करीब 368 के आसपास लो बनाया है, और अगर यहां से खरीदारी (डिमांड) वापस आती है, तो इसमें कुछ स्थिरता और रिकवरी देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर यह स्तर टूटता है, तो कमजोरी और बढ़ सकती है। इसलिए निवेशकों को इस सपोर्ट जोन पर खास नजर रखनी चाहिए।

एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड भी इस स्टॉक की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। जब तक निफ्टी 24,000 के ऊपर मजबूती से टिककर क्लोजिंग नहीं देता, तब तक किसी भी स्टॉक में आक्रामक बुलिश रुख अपनाना जोखिम भरा हो सकता है। साथ ही, बाजार में छुट्टियों के बाद आने वाले 7 से 10 दिनों में ट्रेंड और स्पष्ट होगा, जिससे बेहतर निर्णय लेना आसान होगा।

बीएफ यूटिलिटीजमें फिलहाल “वेट एंड वॉच” की रणनीति ज्यादा उपयुक्त नजर आती है। अगर स्टॉक 360–380 के ऊपर टिकता है और बाजार भी सपोर्ट करता है, तो इसमें सुधार की संभावना बन सकती है। वहीं नई एंट्री के लिए जल्दबाजी करने की बजाय बेहतर और मजबूत स्टॉक्स की तलाश करना अधिक समझदारी हो सकती है, क्योंकि बाजार में हमेशा बेहतर अवसर उपलब्ध रहते हैं।

 



(शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख