शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से बढ़त के साथ खुला बाजार

एशियाई तथा अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद मंगलवार को बाजार में तेज शुरुआत हुई है।

हालाँकि फेडरल रिजर्व और वैस्विक केंद्रीय बैंकों की होने वाली बैठक से पहले अमेरिकी बाजार में निवेशक अभी भी सतर्क बने हुए हैं। इस बीच बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 31,258.85 के बंद स्तर के मुकाबले 31,393.93 पर खुला है। करीब 10 बजे यह 119.13 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 31,377.98 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,815.75 पर खुल कर 37.85 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 9,792.20 पर है। दूसरी ओर बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.25% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.32% की कमजोरी है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.40% और निफ्टी स्मॉल 100 0.10% नीचे हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 18 शेयर हरे और 13 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सर्वाधिक ल्युपिन 1.54%, ऐक्सिस बैंक 1.35%, डॉ रेड्डीज 1.31% और सन फार्मा 1.18% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 0.99%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.84%, पावर ग्रिड में 0.52% और टाटा स्टील 0.52% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 34 शेयरों में बढ़त है, जबकि 16 शेयर लाल निशान पर हैं और एक शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख