शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों से प्राप्त मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार की हरे निशान में शुरुआत

गुरुवार को एशियाई बाजारों से प्राप्त मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की है।

आज रुपया भी डॉलर की तुलना में 8 पैसे की मजबूती के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 31,568.01 के बंद स्तर के मुकाबले 31,673.44 पर खुला है। करीब 10 बजे यह 21.34 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 31,589.35 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,881.20 पर खुल कर 11.15 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 9,863.65 पर है। दूसरी ओर बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.32% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.29% की मजबूती है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.34% और निफ्टी स्मॉल 100 0.44% ऊपर हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 14 शेयर हरे, 16 शेयर लाल निशान में हैं, जबकि 1 शेयर सपाट है। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा 2.19%, इन्फोसिस 1.49%, ल्युपिन1.40% और टाटा मोटर्स 1.13% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स 1.05%, मारुति में 0.71%, बजाज ऑटो में 0.65% और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.62% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 29 शेयरों में बढ़त है, जबकि 22 शेयर लाल निशान पर हैं और एक शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख