शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी 9,900 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को लगातार चौथे दिन बाजार में वृद्धि दर्ज की गयी।

सोमवार को विशेष रूप से इन्फोसिस में मजबूती से बाजार को सहारा मिला, जबकि एनटीपीसी और इंडियन ऑयल दोनों सूचकांकों पर सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में रहे। आज सेंसेक्स ने गुरुवार के 31,596.06 के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 31,756.87 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 154.76 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 31,750.82 पर बंद हुआ, जबकि इसका उच्च स्तर 31,809.70 और निचला स्तर 31,701.67 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 55.75 अंक या 0.57% की मजबूती के साथ 9,912.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,925.75 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 9,882.00 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.53% की बढ़त के साथ 12.6400 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 1,613 शेयर मजबूती और 949 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए तथा 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। वहीं निफ्टी के 1,097 के शेयर मजबूती, 555 शेयर गिरावट और 323 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 1.02% और बीएसई स्मॉल में 1.02% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.09% और निफ्टी स्मॉल में 100 1.40% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में इन्फोसिस में 3.14%, एनटीपीसी में 2.10%, सन फार्मा में 1.96%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.93%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.87% और अदाणी पोर्ट्स में 1.86% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ रेड्डीज में 2.01%, टाटा मोटर्स में 1.25%, पावर ग्रिड में 1.00%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.41%, टीसीएस में 0.38% और टाटा स्टील में 0.35% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 35 शेयर तेजी और 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 19 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख