शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव, नैस्डैक कंपोजिट 17 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्का बदलाव आया।

बैंक शेयरों में गिरावट के साथ ही उष्णकटिबंधीय तूफान हार्वे ने टेक्सास में अमेरिकी ऊर्जा केंद्र को नकारा बना दिया, जिसका नकारात्मक असर ऊर्जा शेयरों पर पड़ा। दूसरी ओर तकनीकी और हेल्थकेयर शेयरों से नैस्डैक कंपोजिट को सहारा मिला।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.27 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 21,808.40 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.38 अंक या 0.28% की मजबूती के साथ 6,283.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.19 अंक या 0.05% की मजबूती के साथ 2,444.24 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.92% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख