शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा

कल होने वाली आरबीआई की बैठक से पहले आज बाजार में मजबूती आयी।

शुरुआती कारोबार में बाजार को मजबूत वैश्विक संकेतों से भी सहारा मिला। आज बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार के 31,283.72 के बंद स्तर की तुलना में जोरदार मजबूती के साथ 31,537.81 पर खुला और अंत में 213.66 अंक या 0.68% की मजबूती के साथ 31,497.38 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 31,615.28 अंक के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि इसका निचला स्तर 31,440.48 अंक का रहा। दूसरी ओर निफ्टी 9,788.60 के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 9,893.30 पर खुला और 70.90 अंक या 0.72% की बढ़ोतरी के साथ 9,859.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के बीच में निफ्टी का उच्च स्तर 9,895.40 और निचला स्तर 9,831.05 रहा। बाजार में मजबूती के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा होने से वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.20% की हल्की गिरावट के साथ 12.46 अंक पर बंद हुआ। कुल शेयरों की बात करें तो आज बीएसई में 1,395 शेयर मजबूती और 1,280 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि 155 शेयर सपाट रहे। निफ्टी में 866 शेयर बढ़त, 812 शेयर कमजोरी और 326 शेयर रहे।
दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 0.77% और बीएसई स्मॉल में 0.49% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.51% और निफ्टी स्मॉल में 100 0.61% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स में 3.78%, एशियन पेंट्स में 2.72%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.07%, बजाज ऑटो में 1.79%, अदाणी पोर्ट्स में 1.70% और टाटा स्टील में 1.47% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो पावर ग्रिड में 2.16%, मारुति सुजुकी में 1.06%, भारती एयरटेल में 1.04%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.97%, सिप्ला में 0.89% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.60% की गिरावट आयी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 शेयर तेजी और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 22 शेयर हरे और 09 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख