शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में बढ़त जारी, नैस्डैक 6,600 के पार

फेडरल रिजर्व की सितंबर नीति बैठक के बाद सामने आयी रिपोर्ट से ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीदों को बल मिला, जिसके बाद बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

इसके अलावा कैटालोनिया के स्वतंत्र होने में रुकावट से यूरो, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। मुद्रा निवेशकों ने मुद्रा समूह के मुकाबले डॉलर को दो सप्ताह के निचले स्तर पर धकेल दिया है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 42.21 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 22,872.89 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16.3 अंक या 0.25% की वृद्धि के साथ 6,603.55 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.6 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 2,555.24 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.74% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार सपाट रहा। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख