शेयर मंथन में खोजें

अंतिम दिन अमेरिकी बाजार में जोरदार बढ़त

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गयी।

अमेरिकी सीनेट ने कर सुधार की दिशा में एक नया कदम उठाया है, जिसका सकारात्मक असर बाजार पर दिखा। रिपब्लिकन की अगुवाई वाली सीनेट ने 51-49 के वोट से एक 4 लाख करोड़ डॉलर की बजट योजना को भी मंजूरी दी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 165.59 अंक या 0.71% की बढ़त के साथ 23,328.63 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.98 अंक या 0.36% की मजबूती के साथ 6,629.05 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.11 अंक या 0.51% की मजबूती के साथ 2,575.21 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.35% ऊपर 51.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख