शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में बाजार में बढ़त, निफ्टी 10,150 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को वैश्विक बाजरों से सकारात्मक रुझान मिलने से भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त है।

मगर आज डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 65.07 रुपये पर खुला। निफ्टी 10,176.65 पर शुरुआत के बाद करीब 10.05 बजे 29.65 अंक या 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 10,,176.20 पर है। वहीं सेंसेक्स 32,389.96 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,411.86 पर खुलने के बाद 43.85 अंक या 0.14% की मजबूती के साथ 32,433.81 के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में तेजी है। बीएसई मिडकैप में 0.36% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% की मामूली गिरावट है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.13% और निफ्टी स्मॉल में 0.19% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 18 शेयरों में मजबूती के साथ ही 12 शेयरों में कमजोरी है। साथ ही इसका 1 शेयर सपाट भी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से भारती एयरटेल 2.17%, अदाणी पोर्ट्स 1.89%, हीरो मोटोकॉर्प 1.36% और कोल इंडिया 1.36% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.61%, बजाज ऑटो में 1.34%, एचडीएफसी में 1.28% और एशियन पेंट्स में 0.72% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 34 शेयरों में बढ़त है, जबकि 16 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख