शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सपाट शुरुआत, फार्मा सेक्टर में मजबूती

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई परिवर्तन न किये जाने के बाद गुरुवार को बाजार में सपाट शुरुआत हुई है।

हालाँकि फार्मा सेक्टर में मजबूती है, जबकि दूरसंचार, यूटिलिटीज और उपभोक्ता वस्तुओं में खरीदारी दिख रही है। आज निफ्टी बिल्कुल सपाट 10,440.50 अंक पर खुला है और करीब 9.55 बजे यह 10,441.40 पर है। वहीं सेंसेक्स 33,600.27 के पिछले रिकॉर्ड बंद भाव के मुकाबले 33,615.84 पर खुलने के बाद 22.57 अंक या 0.07% की वृद्धि के साथ 33,622.84 अंकों के स्तर पर चल रहा है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी सकारात्मक रुख है। बीएसई मिडकैप 0.77% और बीएसई स्मॉलकैल 0.56% ऊपर हैं। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.59% और निफ्टी स्मॉल में 0.76% की मजबूती है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 17 शेयरों में मजबूती के साथ ही 14 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से ल्युपिन 2.81%, सन फार्मा 2.27%, सिप्ला 1.68% और पावर ग्रिड 1.16% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प में 1.35%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.31 %, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.20% और टाटा मोटर्स में भी 1.20% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 29 शेयरों में बढ़त है, जबकि 21 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख