शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सपाट स्थिति में कारोबार कर रहे हैं।

कोई भी घरेलू रुझान या कारक न होने के कारण निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों और अन्य वैश्विक संकेतों की ओर है। आज निफ्टी 10,342.30 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,358.45 के स्तर पर खुला है। करीब 9.30 बजे यह सपाट 10,342.60 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,561.55 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,575.91 पर खुलने के बाद 5.21 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 33,566.76 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.11% और बीएसई स्मॉलकैल में 0.47% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.12% और निफ्टी स्मॉल में 0.58% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 17 शेयरों में मजबूती के साथ ही 14 ही शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से भारती एयरटेल 1.04%, सन फार्मा 0.96%, इन्फोसिस भी 0.83% और ल्युपिन 0.74% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज में 2.13%, एशियन पेंट्स में 0.86%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.84% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.52% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 32 शेयरों में बढ़त है, जबकि 18 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख