शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु पेट्रो (Tamilnadu Petro) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने तमिलनाडु पेट्रो (Tamilnadu Petro) के लिए 76-77 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 86-88 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 69 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 24 नवंबर को तमिलनाडु पेट्रो का शेयर 77.65 रुपये पर बंद हुआ। 27 दिसंबर 2016 को यह शेयर 22.15 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 24 अक्टूबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 79.85 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 53.89 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि यह साप्ताहिक चार्ट पर उच्चतम शिखर (higher highs) और उच्चतम तलहटी (higher lows) बना रहा है, जो तेजी का रुझान है। हाल ही में, यह शेयर 55 रुपये के स्तर से तेजी के साथ 75 रुपये तक चढ़ा और तीन महीनों तक सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में झूलता (कंसोलिडेशन) रहा। पिछले सप्ताह शेयर बुल फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट कर गया और इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। ऐसे में इस शेयर में खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख