शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोर स्थिति में हैं।

एसऐंडपी द्वारा भारत की रेटिंग बीबीबी- बरकरार रखे जाने से बैंक शेयरों का दबाव बाजार पर पड़ रहा है। आज निफ्टी 10,389.70 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,361.05 के स्तर पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 29.85 अंक या 0.29% की कमजोरी के साथ 10,359.85 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,679.24 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,640.51 पर खुलने के बाद 86.11 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 33,593.13 अंकों के स्तर पर है। हालाँकि इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.17% और बीएसई स्मॉलकैल में 0.23% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल में 0.06% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 9 शेयरों में मजबूती के साथ ही 22 ही शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से ओएनजीसी 1.27%, लार्सन ऐंड टुब्रो 0.63%, ल्युपिन भी 0.46% और एनीटीपीसी 0.44% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस में 1.25%, अदाणी पोर्ट्स में 1.10%, पावर ग्रिड में 1.07% और भारती एयरटेल में 0.87% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 16 शेयरों में बढ़त है, जबकि 34 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख