शेयर मंथन में खोजें

एग्जिट पोल में बीजेपी के आगे होने से बाजार उछला

गुरुवार शाम को आये हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दोनों राज्यों में बहुमत मिलता दिख रहा है।

इस खबर से आज शुक्रवार को भारतीय बाजार में जोरदार उछाल दिख रही है। निवेशक गुजरात और हिमाचल चुनावों के एग्जिट पोल से पहले सतर्क रहे थे। आज निफ्टी 10,252.10 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,345.65 के स्तर पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 102.95 अंक या 1.00% की बढ़त के साथ 10,355.05 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,246.70 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,456.02 पर खुलने के बाद 367.54 अंक या 1.11% की मजबूती के साथ 33,614.24 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.09% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.37% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 1.14% और निफ्टी स्मॉल में 1.52% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 29 शेयरों में मजबूती के साथ ही केवल 2 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से एचडीएफसी बैंक 2.62%, बजाज ऑटो 2.34%, अदाणी पोर्ट्स 2.23% और लार्सन ऐंड टुब्रो 2.19% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक में 0.15% और पावर ग्रिड में 0.08% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 47 शेयरों में बढ़त है, जबकि 3 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख