शेयर मंथन में खोजें

अंतिम दिन अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस 143 अंक चढ़ा

कर सुधार को लेकर बढ़ी उम्मीद से कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

हाल के कुछ सप्ताहों में कर कटौती बिल पर असमंजस के कारण ही अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव आया है। कल एसऐंडपी 500 के वित्तीय सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 143.08 अंक या 0.58% की मजबूती के साथ 24,651.74 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 80.05 अंक या 1.17% की तेजी के साथ 6,936.58 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.8 अंक या 0.90% की मजबूती के साथ 2,675.81 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दाम 0.48% की बढ़त के साथ 57.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख