शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 18 अंक ऊपर

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में है।

दोनों ही सूचकांकों ने शुरुआत में ही अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ, मगर इसके बाद थोड़ी गिरावट का शिकार हुए। आज निफ्टी 10,463.20 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,494.40 के स्तर पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे यह 12.80 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 10,476.00 अंक पर चल रहा है। साथ ही सेंसेक्स 33,836.74 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,928.59 पर खुलने के बाद 18.09 अंक या 0.05% की मजबूती के साथ 33,854.83 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.74% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल दोनों में 0.46% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 15 शेयरों में मजबूती के साथ ही 16 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से ओएनजीसी 2.02%, मारुति 1.68%, हीरो मोटोकॉर्प 1.51% और कोल इंडिया 1.38% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज में 0.70%, टाटा स्टील में 0.68%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.61% और आईटीसी में 0.51% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 26 शेयरों में बढ़त है, जबकि 23 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख