शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

लगातार चार दिन आयी बढ़त के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी।

सकारात्मक शुरुआत के बाद प्रारंभिक कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना-अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी छुआ। इसके बाद बाजार में करीब 3 बजे तक हल्की बढ़त के साथ कारोबार होता रहा और अंतिम आधे घंटे में दोनों प्रमुख सूचकांक टूटे। आज वैश्विक बाजारों से भी नकारात्मक रुझान मिले। सुबह बीएसई सेंसेक्स 33,836.74 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 33,928.59 पर खुला और कारोबार के अंत में 59.36 अंक या 0.18% की कमजोरी के साथ 33,777.38 अंकों पर बंद हुआ। कारोबार के बीच में सेंसेक्स 33,956.31 अंक के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 33,754.94 के निचले स्तर तक फिसला। वहीं निफ्टी 10,463.20 अंकों के पिछले बंद भाव की तुलना में 10,494.40 पर खुला और अंत में 19.00 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 10,444.20 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के बीच में निफ्टी का शिखर 10,494.45 और निचला स्तर 10,437.15 रहा। वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.02% की हल्की गिरावट के साथ 12.18 अंकों पर बंद हुआ। आज बीएसई पर 1,581 शेयरों में मजबूती के साथ ही 1,124 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए और 182 शेयर सपाट रहे।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के विपरीत बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.79% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.39% की वृद्धि हुई।
बीएसई के 31 शेयरों में से 13 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में विप्रो में 1.54%, ओएनजीसी में 1.46%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.18%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.06%, इन्फोसिस में 0.85% और कोल इंडिया में 0.75% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ रेड्डीज में 1.80%, भारती एयरटेल में 1.45%, टाटा स्टील में 1.09%, एचडीएफसी में 0.98%, एचडीएफसी बैंक में 0.91% और एनटीपीसी में 0.86% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर बढ़त और 24 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख