शेयर मंथन में खोजें

सप्ताह के अंतिम दिन बाजार में शानदार वृद्धि, सेंसेक्स 184 अंक उछला

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

आज आईटी तथा इन्फ्रा शेयरों ने बाजार पर सकारात्मक प्रभाव डाला। आईटी शेयरों में से टीसीएस ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा निफ्टी मेटल को छोड़ कर बाकी सभी इंडाइसेज हरे निशान में ही बंद हुए। सुबह बीएसई सेंसेक्स 33,756.28 के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 33,768.47 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 184.02 अंक या 0.55% की मजबूती के साथ 33,940.30 पर बंद हुआ। सत्र के बीच में यह 33,964.28 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी है। सेंसेक्स का निचला स्तर 33,767.73 का रहा। वहीं निफ्टी 10,440.30 अंकों के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 10,457.30 पर खुला और अंत में 52.70 अंक या 0.50% की बढ़त के साथ 10,493.00 के स्तर पर बंद हुआ। सत्र के बीच में निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,501.10 और निचला स्तर 10,448.25 का रहा। बाजार ब्रेड्थ सकारात्मक रही। निफ्टी में 1,556 मजबूत शेयरों के मुकाबले 1,175 शेयर नीचे गिरे। इससे वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 4.11% की कमजोरी के साथ 11.58 अंक पर बंद हुआ।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के अलावा बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.11% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.58% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% और निफ्टी स्मॉल में 100 0.90% की वृद्धि हुई।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 2.87%, टीसीएस में 1.76%, इन्फोसिस में 1.65%, बजाज ऑटो में 1.60%, भारती एयरटेल में 1.36% और विप्रो में 1.16% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो डॉ रेड्डीज में 0.80%, कोल इंडिया में 0.75%, टाटा स्टील में 0.68%, इंडसइंड बैंक में 0.64%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.61% और पावर ग्रिड में 0.27% की कमजोरी आयी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयर बढ़त और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि इसका 1 शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 20 शेयर हरे और 11 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख