शेयर मंथन में खोजें

कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) के लिए 715-718 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 78-800 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 660 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 22 दिसंबर को कजारिया सेरामिक्स का शेयर 724.90 रुपये पर बंद हुआ। 29 दिसंबर 2016 को यह शेयर 437.35 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 10 मई 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 789.90 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट पर कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 672.59 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस शेयर के लिए छोटी, मध्य तथा लंबी अवधि के रुझान सकारातमक हैं। जैसा कि चार्ट पर देखा जा सकता है कि पिछले कुछ सप्ताहों से यह 660-740 रुपये के दायरे में जमा (कंसोलिडेट) हुआ है और साप्ताहिक चार्ट पर 'निरंतर त्रिभुज' पैटर्न बना रहा है। इस पैटर्न को तेजी का संकेत माना जाता है। इसके अलावा कजारिया सेरामिक्स इसी पैटर्न के मुहाने पर बंद हुआ। ऐसे में इसमें अनुवर्ती खरीदारी (फोलो-अप खरीदारी) जारी रह सकती है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख