शेयर मंथन में खोजें

बाजार के लिए धमाकेदार रहा 2017

साल 2017 भारतीय शेयर बाजार के लिए धमाकेदार रहा, जिसमें सेंसेक्स में 28% और निफ्टी में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2017 में बाजार को जिन कारकों से से सहारा मिला, उनमें तरलता (Liquidity), सरकारी सुधार, सकारात्मक वैश्विक संकेत, राज्य चुनाव परिणाम और आय वृद्धि की उम्मीद शामिल हैं। बाजार के लिए कल समाप्त हुए वर्ष में निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) ने जबरदस्त 47% की बढ़त हासिल की, जबकि निफ्टी बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और मेटल सूचकांक 30-48% ऊपर चढ़े। 2017 में जहाँ निफ्टी आईटी सेक्टर केवल 12% चढ़ा, वहीं फार्मा में 6% की कमजोरी आयी।
इसके अलावा कमोडिटीज देखें तो धातु, जस्ता, सीसा, निकेल, तांबा, इस्पात और एल्युमीनियम की कीमतों में 20-36% की वृद्धि हुई। साथ ही कीमती धातुओं में सोने की कीमतों में 13%, चांदी में 5.5% और पैलेडियम में 57% बढ़त हुई। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख