शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड स्तर से अमेरिकी बाजार में आयी हल्की गिरावट

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की कमजोरी दर्ज की गयी।

निवेशकों के बीच यह चिंता रही कि चीन अमेरिकी सरकारी बांड खरीद को धीमा करेगा, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक प्रमुख व्यापार समझौते को समाप्त कर देंगे। एसऐँडपी 500 और नैस्डैक में लगातार 6 सत्रों में मजबूती के बाद कमजोरी आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 16.67 अंक या 0.07% की कमजोरी के साथ 25,369.13 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 7,153.57 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.06 अंक या 0.11% की कमजोरी के साथ 2,748.23 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.96% की बढ़त के साथ 63.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख