शेयर मंथन में खोजें

नेशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) को मिली ग्वार सीड ऑप्शंस के लिए मंजूरी

नेशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) या एनसीडीईएक्स को ग्वार सीड ऑप्शंस शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

सूचकांक पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ग्वार सीड ऑप्शंस 10 एमटी की शुरुआत होगी। 2018 के फरवरी, मार्च और अप्रैल में एक्सपायर होने वाले ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स कारोबार के लिए एनसीडेक्स पर सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि 15 जनवरी से इनमें कारोबारी समय में व्यापार किया जा सकेगा। आगामी एक्सपायरीज के लिए भी आगे कॉन्ट्रैक्ट्स लॉन्च किये जायेंगे।
ग्वार सीड ऑप्शंस की शुरुआत नयी दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। जानकारो का मानना है कि ग्वार सीड ऑप्शंस की शुरुआत से फ्यूतर कॉन्ट्रैक्ट्स की मात्रा में बढ़त होगी। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख