शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने डीएचएफएल (DHFL) के लिए 600-608 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 670-80 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 570 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 12 जनवरी को डीएचएफएल का शेयर 614.15 रुपये पर बंद हुआ। 13 जनवरी 2017 को यह शेयर 264.10 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 03 नवंबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 679 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 511.64 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध जिक्र करते हुए कहा है कि अपना सर्वाकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद यह 5 हफ्तों तक 570-620 रुपये के दायरे में झूलता (कंसोलिडेशन) रहा। कंसोलिडेशन के दौरान इसने साप्ताहिक चार्ट पर 'निरंतर त्रिभुज' की आकृति बनायी, जो कि तेजी का रुझान है। पिछले सप्ताह इसने भारी मात्रा के साथ इस पैटर्न से ब्रेकआउट किया और इस दायरे के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं आरएसआई और एमएसीडी जैसे संकेतक इसमें मौजूदा स्तरों पर मजबूती आने का संकेत दे रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख