शेयर मंथन में खोजें

आईटी (IT) शेयरों में तेजी, विप्रो 3% से अधिक चढ़ा

मंगलवार को आईटी शेयरों में मजबूती दिख रही है, जिसके सहारे बाजार भी बेहतर स्थिति में है।

आईटी सेक्टर में मजबूती ब्रोकिंग फर्म मॉर्गन स्टेनली द्वारा 2018 में इस क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताने से आयी है। मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि 2018 में इन शेयरों को गति मिलेगी। ब्रोकिंग फर्म की इस टिप्पणी से एनएसई निफ्टी आईटी इंडेक्स 2% मजबूती के साथ 12,261 अंकों के अपने 28 महीनों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मॉर्गन स्टेनली ने तर्क दिया है कि वैश्विक व्यापक आर्थिक परिदृश्य में सुधार से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे आईटी कंपनियों की आमदनी बढ़ेगी। इस बीच करीब पौने 11 बजे बीएसई में प्रमुख आईटी कंपनियों में से विप्रो में 3.35%, टीसीएस में 3.22% और इन्फोसिस में 2.20% की तेजी दिख रही है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख