शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में तेजी

एशियाई तथा अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बावजूद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में मजबूत स्थिति में है।

हालाँकि सत्र के पहले 20 मिनट में ही यह गिरा, मगर फौरन ही दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 34,771.05 अंक की तुलना में आज 34,753.80 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.15 बजे सेंसेक्स 92.45 अंक (0.27%) की तेजी के साथ 34,863.50 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22.05 अंक (0.21%) की बढ़त के साथ 10,722.50 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 0.90% नीचे 13.95 पर चल रहा है। शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.34% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.78% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.42% और निफ्टी स्मॉल 100 0.82% नीचे चल रहा है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें इन्फोसिस में 2.73%, टीसीएस में 2.09%, ऐक्सिस बैंक में 2.09%, अदाणी पोर्ट्स में 1.85%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.65% और पावर ग्रिड में 0.87% की बढ़त है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प में 1.58%, टाटा मोटर्स में 1.47%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.21%, विप्रो में 1.13%, एशियन पेंट्स 0.85% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.76% की गिरावट है। निफ्टी के 27 शेयर हरे निशान पर है और 23 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख