शेयर मंथन में खोजें

बैंक शेयरों में तेजी से उछला शेयर बाजार

बैंक शेयरों में मजबूती का सकारात्मक बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों पर दिख रहा है।

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में शानदार स्थिति में है। खबर है कि बैंकिंग सेक्टर में एफडीआई में इजाफा हो सकता है, जिसका असर बैंक शेयरों पर साफ दिख रहा है। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर (35,081.82) अंक की तुलना में आज 35,366.45 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.05 बजे सेंसेक्स 342.90 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 35,424.72 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 75.85 अंक (0.70%) की बढ़त के साथ 10,722.50 पर चल रहा है। शुरुआती सत्र में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.16% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.68% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.26% और निफ्टी स्मॉल 100 0.65% ऊपर हैं।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें यस बैंक में 2.83%, एचडीएफसी बैंक में 2.74%, एचडीएफसी में 2.62%, इंडसइंड बैंक में 2.56% और ऐक्सिस बैंक में 1.75% की बढ़त है। वहीं इन्फोसिस में 0.82%, विप्रो में 0.77%, टाटा स्टील में 0.68% और टाटा मोटर्स में 0.48% की गिरावट है। निफ्टी के 27 शेयर हरे निशान पर है और 22 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि इसका 1 शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख