शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी 11,000 और सेंसेक्स 36,000 के ऊपर

शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में तेजी से पहली बार सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 11,000 के ऊपर पहुँच गया है।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,798.01 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,868.19 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9.55 बजे यह 237.69 अंक (0.66%) की तेजी के साथ 36,035.70 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी हरे निशान में 10,997.40 पर खुलने के बाद 72.90 अंक (0.66%) की वृद्धि के साथ 11,039.10 पर चल रहा है। शुरुआती सत्र में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.89% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.59% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.74% और निफ्टी स्मॉल 100 0.39% मजबूत हैं।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें टाटा स्टील में 3.32%, इन्फोसिस में 2.10%, ओएनजीसी में 1.58%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.44% और एचडीएफसी में 1.15% की बढ़त है। वहीं एशियन पेंट्स में 0.82%, टाटा मोटर्स में 0.56%, विप्रो में 0.33% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.16% की गिरावट है। निफ्टी के 35 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 15 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख