शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने ओएनजीसी (ONGC) के लिए 202-205 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 230-236 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 195 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में गुरुवार 25 जनवरी को ओएनजीसी का शेयर 208.50 रुपये पर बंद हुआ। 27 जून 2017 को यह शेयर 155.20 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 25 जनवरी 2018 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 212.85 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 180.54 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध जिक्र करते हुए कहा है कि इसके लिए लघु, मध्यम और दीर्घकालिक अनुमान सकारात्मक लग रहे हैं। साथ ही साप्ताहिक चार्ट पर यह 'उल्टे सिर और कंधे' की आकृति बना रहा था, जिसे तेजी का रुझान माना जाता है। पिछले हफ्ते, यह शेयर करीब 7% की मजबूती के साथ इस पैटर्न से ऊपर निकल गया और ब्रेकआउट स्तरो के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इसके अलावा मात्रा में तीखी उछाल इसमें खरीदारी तेज रहने का इशारा है। साथ ही यह आराम से 200 डब्ल्यूईएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो शेयर के लिए तेजी का संकेत है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख