शेयर मंथन में खोजें

बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 305 अंक उछला

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में तेज शुरुआत हुई है।

साथ ही इसी हफ्ते आने वाले बजट से पहले निवेशकों में उत्साह दिख रहा है। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,050.44 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,106.36 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10 बजे यह 305.67 अंक (0.85%) की बढ़त के साथ 36,356.11 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,079.35 पर खुलने के बाद 75.05 अंक (0.68%) की तेजी के साथ 11,144.70 पर चल रहा है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.03% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.16% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.01% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.08% की मामूली गिरावट हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें मारुति में 3.15%, टीसीएस में 3.09%, टाटा स्टील में 1.78%, एचडीएफसी में 1.74% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.61% की बढ़त है। वहीं डॉ रेड्डीज में 3.47%, भारती एय़रटेल में 2.50%, ओएनजीसी में 1.27% और आईटीसी में 0.48% की गिरावट है। निफ्टी के 36 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 13 कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी पर एक शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख