शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

आरबीआई की बैठक पर रहेगी नजर, कंसोलिडेट कर सकता है बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (04 अक्तूबर) को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का क्रम जारी रहा और एकदिनी कारोबार में निफ्टी 25000 के स्तर नीचे फिसल गया। सूचकांक अंतत: दिन के निचले स्तर के करीब 200 अंकों (0.8%) के नुकसान के साथ 25050 के स्तर पर बंद हुआ। 

10,000 करोड़ का एयूएम पार करने पर यूग्रो कैपिटल ने वर्चुअल मैराथन और यूग्रो एंथम का किया ऐलान

एमएसएमई क्षेत्र को ऋण मुहैया करने वाली डाटाटेक आधारित गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) यूग्रो कैपिटल ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को 10,000 करोड़ रुपये का एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) लक्ष्य पार करने की जानकारी दी। यह उपलब्धि एमएसएमई को सशक्त बनाने की इसकी प्रतिबद्ध दिखाने के साथ ही इसके 3500 कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को उजागर करती है।

सेबी के 6 नये निर्देशों में क्या है : 15-20 लाख रुपये के होंगे इंडेक्स डेरिवेटिव सौदे

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने खुदरा निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए फ्यूचर्स और ऑप्शन ट्रेडिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सेबी के नये निर्देशों के मुताबिक इंडेक्स डेरिवेटिव के लिए न्यूनतम अनुबंध मूल्य को बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5-10 लाख रुपये था।

चार्ट बाजार में कमजोरी जारी रहने का दे रहे संकेत, अहम स्तर और चुनिंदा स्टाक पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (02 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र करेक्शन आया जिसके बाद निफ्टी 547 अंक और सेंसेक्स 1769 अंक टूट कर बंद हुए। क्षेत्रवार, सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे लेकिन रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.60% की गिरावट आयी।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख