शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

Sensex-Nifty में तेजी के साथ हो सकता है कारोबार, हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (26 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 36.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.15% की उछाल के साथ 24,488.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार निचले स्तर से सुधरकर सपाट बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। कल अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 500 अंकों की भारी गिरावट के साथ 40,000 के नीचे बंद हुआ।

आज निचले स्तरों से वापसी कर सकते हैं बाजार, मध्यम अवधि में ढाँचा सकारात्मक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (24 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में मुनाफावसूली देखने को मिली और इसी के साथ निफ्टी 66 अंक फिसल कर, जबकि सेंसेक्स 280 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

Sensex-Nifty में बड़ी गिरावट की आशंका, गिफ्ट निफ्टी समेत दुनियाभर के बाजार लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार में मासिक एफएंडओ निप्टान के दिन गुरुवार (25 जुलाई) को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 94.50 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और ये 0.39% के नुकसान के साथ 24,276.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख