शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

Gift Nifty सपाट, भारतीय बाजार में आज हो सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (11 जून) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 1.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.01% के अंतर के साथ 23,287.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बना रिकॉर्ड, ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से निफ्टी 31,सेंसेक्स 203 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की सुस्त चाल रही। डाओ जोंस पर 350 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। शुक्रवार को डाओ जोंस ऊपरी स्तर से 300 अंक गिरकर बंद हुआ।

आगे की राह स्‍पष्‍ट होने तक कंसोलिडेट कर सकते हैं भारतीय बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (10 जून) को शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी 23411 के स्‍तर पर नया शिखर छू कर लौट आया। इसके बाद ये 30 अंकों की नरमी के साथ 23259 के स्‍तर पर बंद होने से पहले पूरे दिन चमकविहीन चाल से कारोबार करता रहा।  

ब‍िकवाली के दबाव में है बाजार, छोटी अवधि में बनी रह सकती है तेजी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (03 से 07 जून) बेंचमार्क सूचकांक में जबरदस्‍त उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अस्थिर गतिव‍िधि के बाद निफ्टी 3.27% बढ़ कर, जबकि सेंसेक्‍स 2700 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख