शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : एस्सार ऑयल (Essar Oil), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries).....

एस्सार ऑयल (Essar Oil) : कंपनी को पश्चिम बंगाल में अपनी कोल बेड मिथेन गैस परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गयी है। 

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:44 बजे 3.99% की बढ़त के साथ यह 75.65 रुपये पर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) : रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के केजी-डी6 गैस ब्लॉक में लगी "नो-जोन" रोक को हटा लिया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:45 बजे 1.17% की बढ़त के साथ यह 822.05 रुपये पर है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) : कंपनी की पारादीप स्थित रिफाइनरी के नवंबर 2013 तक पूरा होने की उम्मीद है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:46 बजे 0.30% की बढ़त के साथ यह 304.20 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख